नवरात्रि में पहले दिन किसे देवी की पूजा होती है | Navratri mai first day kis devi ki puja hoti hai

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में पहले दिन माँ शैलपुत्री (Maa shailputri) की पूजा होती है | हिन्दु धर्म में मान्यता है कि घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है |

Posted on 9-July-2023

नवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा कैसे करे  (Navratri Maa shailputri puja vidhi)

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है |  माता शैलपुत्री हिमालय की पुत्री है, इसी वजह से मां के इस स्वरूप को शैलपुत्री कहा जाता है।

मां शैलपुत्री की पूजा विधि (Maa shailputri Puja vidhi)

मां शैलपुत्री पूजा की शुरूवात इस प्रकार कर सकते है | सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर के घर के अंदर गंगा जल का छिडकाव करे और घर को शुध्द करे | फिर मां शैलपुत्री की तस्वीर स्थापित करें और उसके नीचे लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं। चौकी के ऊपर केशर से 'शं' लिखें |  मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र या सफेद फूल अर्पण करें और सफेद दूध की मिठाई का भोग लगाएं | मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाएं | दीपक जलाने के बाद ॐ शैलपुत्रये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें | लाल पुष्प लेकर मां शैलपुत्री का ध्यान करें। मंत्र के साथ ही हाथ के पुष्प मां के तस्वीर के ऊपर छोड़ दें। ऐसा कहा जाता है की मां शैलपुत्री की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।  

मां शैलपुत्री का शुभ रंग (Maa shailputri ka shubh colour) : मां शैलपुत्री को सफेद (White) रंग (Colour) बहुत पसंद है | अतः मां की पूजा करते समय सफेद रंग का कपडा पहने और सफेद रंग की मिठाईया मां को भोग लगाये | 

मां शैलपुत्री को किस का भोग लगाये :  मां शैलपुत्री को दूध से बनी सफेद मिठाई या रसगुल्ला का भोग लगाये | 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

 

#navratri, #Maashailputri, #Navratrimaifirstdaykisdevikipujahotihai, #Navratrimaashailputripujavidhi